Friday, May 16, 2025
HomeTechnologyनए LooK में भारत में दस्तक देगा OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 13T

नए LooK में भारत में दस्तक देगा OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 13T

स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13T चीन में लॉन्च कर दिया है। OnePlus इसे थोड़े से बदलाव के साथ जल्द ही भारत में भी लॉन्च कर सकती है। भारत में OnePlus 13T फोन को OnePlus 13S के रूप में लॉन्च किए जाने की संभावना है, लेक‍िन अभी तक इसकी लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।

OnePlus 13T के स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

OnePlus के नए स्मार्टफोन में OnePlus 13T क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एलीट एडिशन चिप दी जा सकती है। वहीं इसमें 1.5K एवं 120Hz के साथ 6.32-इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 13T में IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए जा सकते हैं।

OnePlus 13T का कैमरा 

OnePlus 13T के बैक पैनल पर 50MP Sony LYT700 मेन सेंसर और 50MP Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 13T की बैटरी

OnePlus 13T में 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,260mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।

OnePlus 13T की कीमत

अभी तक कंपनी ने OnePlus 13T की कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में OnePlus 13T की कीमत 60,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Related Articles

ये भी पढ़ें