Monday, June 15, 2026
HomeTechnologyआ रहे हैं OPPO Reno के दो धाकड़ स्मार्टफोन, ओप्पो ने की...

आ रहे हैं OPPO Reno के दो धाकड़ स्मार्टफोन, ओप्पो ने की लॉन्च डेट की घोषणा

OPPO Reno 14 and OPPO Reno 14 Pro 5G smartphones: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपनी Reno सीरीज के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है और कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। ओप्पो इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के अपने आधिकारिक हैंडल से Reno 14 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए कहा कि ओप्पो रेनो 14 सीरीज 3 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी।

ओप्पो ओप्पो रेनो 14 सीरीज के अंतर्गत मिड रेंज में Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं Oppo Reno 14 में Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही Oppo Reno 14 में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं Oppo Reno 14 Pro में भी 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है लेकिन इसमें 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा, जो 3.5× ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। दोनों फोन में अपने पुराने वेरिएंट्स की तुलना में बेहतर कैमरा अपग्रेड मिलता है।

इसके अलावा Oppo Reno 14 में 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और OPPO Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा। वहीं Oppo Reno 14 Pro में 6.83-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलेंगे है।

Oppo Reno 14 में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Oppo Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी मिल सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे। Oppo Reno 14 Pro में 50W का वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।

Related Articles

Latest News