
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400
सोमवार 26 मई से रविवार 1 जून 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य और बुध वृष राशि में, मंगल कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र प्रारंभ में मीन राशि में तथा 31 तारीख को 4:04 बजे शाम से मेष राशि में, शनि और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ संघर्ष हो सकता है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। कृपया इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह आपके लिए 26 मई की दोपहर तक का समय तथा 31 मई और 1 जून कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके कुंडली के गोचर के लग्न में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है। इसके कारण आपके कई कार्य आसानी से हो सकते हैं। इसी योग के कारण आपके अंदर जिद की मात्रा बढ़ जाएगी। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ तनाव संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 मई कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 26 मई को कोई कार्य करने में आपको पूर्ण सावधानी रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह कार्यालय के कार्यों में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से कोई बहुत मदद नहीं मिलेगी। कचहरी के कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 29 और 30 मई को गजकेसरी योग बन रहा है। यह एक अत्यंत प्रबल राजयोग है। इसके कारण 29 और 30 मई को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 26, 27 और 28 मई को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है, परंतु धन कम मात्रा में आएगा। कचहरी के कार्यों में अत्यंत सावधान रहें। आपके जीवनसाथी का, माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 मई और 1 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 28, 29 और 30 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। धन आने का मामूली योग है। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपके जीवनसाथी तथा आपके पिताजी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ तनाव रहेगा। शत्रुओं पर आप प्रयास करने के उपरांत विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 मई कार्य करने के लिए उपयुक्त हैं। 31 मई और 1 जून को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके माता जी की और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके पिताजी के स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य से मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 मई कार्यों को करने हेतु उत्तम है। इन्हीं तारीखों में आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी को बन रहा है। यह एक प्रबल राजयोग है। इस सप्ताह आपके लिए 26 मई की दोपहर तक का समय सचेत रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका आपके माता जी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या संभव है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रयास करने पर आप शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं, परंतु नए शत्रु अवश्य पैदा हो जाएंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 मई और 1 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 26, 27 और 28 मई को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूर्ण सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक समस्या हो सकती है। आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को प्रतिष्ठा मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद की उम्मीद नहीं करना चाहिए। आपको पूरी उम्मीद अपने परिश्रम पर ही करना चाहिए।आपके जीवनसाथी के जिद में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 मई कार्यों को करने हेतु फलदायक है। 26 और 31 मई तथा 1 जून को आपको कोई कार्य करने के पहले उसके परिणामों पर पूरा विचार कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। थोड़ा बहुत धन आ सकता है। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह गजकेसरी योग बन रहा है। गजकेसरी योग एक प्रबल राजयोग होता है। इसके कारण आप या आपके जीवनसाथी को लाभ होगा। इसी योग के कारण 29 और 30 मई को आपके अधिकांश कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका, आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने संतान से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 31 मई और 1 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 29 और 30 मई को आपको कार्यों के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। आपके माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को आप पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सतर्क प्रयासों से सफलता मिलने की उम्मीद है। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 मई कार्यों को करने हेतु परिणामदायक हैं। 31 मई तथा 1 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के लग्न भाव में उच्च के शुक्र विराजमान है। उच्च के शुक्र के कारण आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध कटु और अच्छे दोनों रहेंगे। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। धन आने का मामूली योग है। इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 मई कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।