Tuesday, September 15, 2026
Homeआस्थाबेहतर जीवनसाथी के लिए महाशिवरात्रि में करें भगवान शिव और माता पार्वती...

बेहतर जीवनसाथी के लिए महाशिवरात्रि में करें भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना

शिव और शक्ति के मिलन का पावन पर्व महाशिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं तो वहीं कुंवारों के लिए विवाह का योग लेकर प्रकट हो रहा है। जिन युवक-युवतियों का विवाह में देरी हो रही है या अन्य मांगलिक कार्य के मार्ग में दोष उत्पन्न हो रहे हैं उन्हें महाशिवरात्रि के दिन खास उपाय करने से असीम लाभ मिलेगा। वहीं विवाह में आ रही अड़चने दूर होगी।

यह बातें चतरा के जन्मकुंडली, वास्तु और कर्मकाण्ड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार इस शुभ तिथि पर महादेव के संग माता पार्वती की व्रत और पूजन करने से वैवाहिक सुख मिलती है।

इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन खास उपाय करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। अगर आप वैवाहिक जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन खास उपाय जरूर करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

आचार्य ने कहा कि अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करें। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। इसके बाद भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

जन्मकुंडली में शुक्र कमजोर होने से विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध घी या दही से महादेव का अभिषेक करें। आचार्य ने कहा कि इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

आचार्य ने बताया कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पत्नी-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

Related Articles

Latest News