टीवीएस मोटर ने अपनी लोकप्रिय बाइक अपाचे का अपडेटेड वैरिएंट 2025 Apache RTR 200 4V लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड वैरिएंट नए OBD2B (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स) उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है, साथ ही इसके लुक में भी बदलाव किया गया है। टीवीस मोटर ने नए वैरिएंट की कीमत 1.53 लाख रुपये रखी है।
2025 Apache RTR 200 4V में नया क्या?
2025 Apache RTR 200 4V में बेहतर हैंडलिंग और कॉर्नरिंग स्थिरता के लिए 37mm अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट सस्पेंशन दिए गए हैं, साथ ही एक नया हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार दिया गया है, जो विभिन्न राइडिंग कंडीशंस में बाइक को नियंत्रित रखता है। इसमें रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और बोल्ड रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, इसे कंपनी ने ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।
2025 Apache RTR 200 4V का इंजन और पावर
Apache RTR 200 4V में 197.75cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर 20.8PS और 7,250rpm पर 17.25Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें अर्बन, स्पोर्ट और रेन तीन राइड मोड्स, डुअल-चैनल ABS रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन के साथ, रेस-ट्यून स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर्स, और TVS SmartXonnect ब्लूटूथ और वॉइस असिस्ट शामिल हैं।












