Ducati Superbikes in India : इटली की मशहूर सुपरबाइक निर्माता Ducati की बेहद खास और लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक Ducati Panigale V4 Lamborghini अब भारत पहुंच चुकी है। यह शानदार बाइक Lamborghini की दमदार सुपरकार Revuelto से प्रेरित है, जिसके चलते इसका डिजाइन बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है। खास बात यह है कि पूरी दुनिया में इस एक्सक्लूसिव सुपरबाइक की सिर्फ 630 यूनिट्स ही बनाई गई हैं, जबकि भारत के लिए केवल एक यूनिट अलॉट की गई थी, जो लॉन्च से पहले ही बुक हो चुकी है।
Ducati Superbikes in India : कार्बन फाइबर बॉडी, एयरोडायनामिक स्टाइलिंग और प्रीमियम फिनिश के साथ तैयार की गई यह सुपरबाइक परफॉर्मेंस और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है। बाइक में दमदार इंजन और एडवांस रेसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे ट्रैक और रोड दोनों पर बेहद खास बनाती है। Ducati ने इस मॉडल को खास तौर पर सुपरबाइक कलेक्टर्स और हाई-परफॉर्मेंस मशीनों के शौकीनों के लिए तैयार किया है। भारत में इसकी एंट्री के बाद ऑटोमोबाइल और बाइक प्रेमियों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Ducati Superbikes in India : Lamborghini Revuelto से प्रभावित होकर इसे डिजाइन किया गया है –
Ducati Panigale V4 Lamborghini को खास तौर पर Lamborghini Revuelto सुपरकार की डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।
बाइक को ग्रिगियो टेलेस्टो (ग्रे), नीरो नॉक्टिस (ब्लैक) और वर्डे स्कैंडल (ग्रीन) कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। इसके टेल सेक्शन और विंगलेट्स सुपरकार जैसा एग्रेसिव और प्रीमियम लुक देते हैं।
Ducati Superbikes in India : कार्बन फाइबर बॉडी और हल्का वजन
इस सुपरबाइक में बड़े स्तर पर कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
फ्रंट और रियर मडगार्ड ,हील गार्ड, हीट शील्ड ,एयरो एलिमेंट्स
जैसे कई हिस्से कार्बन फाइबर से बनाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी फिनिश Lamborghini सुपरकार्स वाले कार्बन पैटर्न जैसी है। हल्के मटेरियल के कारण यह स्टैंडर्ड Panigale V4 S से करीब 2 किलोग्राम हल्की है।

Ducati Superbikes in India : 221bhp की दमदार पावर
Ducati Panigale V4 Lamborghini में Akrapovic टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिया गया है, जिसमें कार्बन-फाइबर एंड कैप्स मिलते हैं। यह सुपरबाइक 221 bhp की पावर जनरेट करती है, जो इसे ट्रैक और रोड दोनों के लिए बेहद हाई-परफॉर्मेंस मशीन बनाती है।
Ducati Superbikes in India : सुपरबाइक की दुनिया में सिर्फ 630 यूनिट्स
इस लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक की दुनियाभर में केवल 630 यूनिट्स बनाई गई हैं। इसके अलावा Ducati ने Panigale V4 Lamborghini Speciale Clienti एडिशन भी पेश किया है, जिसकी केवल 63 यूनिट्स तैयार की गई हैं। यह एडिशन सिर्फ Lamborghini ग्राहकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

Ducati Superbikes in India : खासियत कि लॉन्च से पहले ही बुक
भारत के लिए इस सुपरबाइक की केवल एक यूनिट आवंटित की गई थी और वह लॉन्च से पहले ही बुक हो चुकी है। यही इसकी एक्सक्लूसिविटी को और खास बनाता है।











