Honda CB750 Hornet: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई बाइक Honda CB750 Hornet को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपये रखी है और होंडा के बिगविंग डीलर्स के इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, इस बाइक की डिलीवरी जून 2025 से शुरू की जाएगी।
Honda CB750 Hornet को मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इस बाइक में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें होंडा की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, रोडसिंक ऐप शामिल है, जो राइडर्स को ब्लूटूथ के माध्यम से नेविगेशन, कॉल्स और म्यूजिक को सहजता से एक्सेस करने की सुविधा देते हैं। इसमें हैंडलबार पर इलुमिनेटेड मल्टी-फंक्शनल स्विच भी दिया गया हैं।
Honda CB750 Hornet में 755cc का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 270-डिग्री क्रैंक एंगल के साथ आता है, जिससे इसे यूनिक एग्जॉस्ट नोट और स्मूद पावर डिलीवरी मिलती है। यह इंजन 90.6 bhp की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच है, जिससे गियर शिफ्ट करना आसान और राइडिंग ज़्यादा आरामदायक बनती है।
इसके अलावा Honda CB750 Hornet बाइक में शोवा SFF-BP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और रियर में प्रो-लिंक मोनो-शॉक है। इसमें 296mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS ब्रेक सिस्टम दिया गया है। Honda CB750 Hornet में चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- जिसमें स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर मोड शामिल है। Honda CB750 Hornet बाइक में Honda Selectable Torque Control (HSTC) दिया गया है, जिसे तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है। यह सिस्टम बाइक के पिछले पहिए (रियर व्हील) की स्पिनिंग को नियंत्रित करता है, जिससे ट्रैक्शन बनाए रखने में मदद मिलती है। खासकर मुश्किल सड़क स्थितियों, जैसे गीली या फिसलन वाली सतहों पर, यह फ़ीचर राइडर को अधिक नियंत्रण प्रदान करता है।










