Monday, March 16, 2026
HomeAutoनये लुक में भौकाल मचाने आया Honda की SUV का Elevate Apex...

नये लुक में भौकाल मचाने आया Honda की SUV का Elevate Apex Summer Edition

Honda कार इंडिया ने भारत में अपने एसयूवी Elevate का नया वेरिएंट Elevate Apex Summer Edition लॉन्च किया है। Elevate Apex Summer Editionके मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपये रखी गई है, जबकि सीवीटी वेरिएंट की कीमत 13.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Elevate Apex Summer Edition को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में पेश किया है। इस SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 119bhp पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में छह-स्पीड मैनुअल या CVT दिए गए हैं।

कंपनी ने एलिवेट एपेक्स समर एडिशन को नये लुक के साथ उतारा है। जिसमें पियानो ब्लैक और क्रोम एक्सेंट्स हैं, साथ ही Apex Edition बैज भी दिया गया हैं। हालांकि, बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

Honda ने एलिवेट एपेक्स समर एडिशन के इंटीरियर में ड्यूल-टोन केबिन, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, डोर ट्रिम्स, सीट कुशन और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। समर एडिशन में अब 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और इसमें अब 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।

Related Articles

Latest News