Wednesday, April 15, 2026
HomeAuto10 लाख से कम में धांसू SUV! नई Kia Sonet ने मार्केट...

10 लाख से कम में धांसू SUV! नई Kia Sonet ने मार्केट में मचाई हलचल

कार बाजार में Kia Sonet का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च हो गया है। Kia ने 2026 मॉडल में कई अपडेट के साथ इसे और ज्यादा आकर्षक बना दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके डीजल 6AT और टर्बो-पेट्रोल 7DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत कम कर दी है, जिससे अब ये SUV 10 लाख रुपये से कम में भी उपलब्ध हो गई है।

नई Kia Sonet की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.30 लाख से शुरू होकर ₹14.09 लाख तक जाती है और यह कुल 23 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।


डिजाइन और डायमेंशन

  • लंबाई: 3995 mm

  • चौड़ाई: 1790 mm

  • ऊंचाई: 1610–1642 mm

  • व्हीलबेस: 2500 mm

  • ग्राउंड क्लियरेंस: लगभग 190 mm

इसके डिजाइन में टाइगर नोज ग्रिल, स्टार मैप LED DRLs, क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप्स, LED फॉग लैंप्स और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। साथ ही R16 क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी स्पॉइलर और स्किड प्लेट्स इसे असली SUV लुक देते हैं।


प्रीमियम इंटीरियर और स्पेस

  • ब्लैक या ब्लैक-बेज डुअल टोन सेमी-लेदरेट सीट्स

  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स

  • 4-वे पावर ड्राइवर सीट

  • 60:40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट्स

  • 385 लीटर बूट स्पेस

इसके अलावा LED एम्बिएंट लाइटिंग, सनग्लास होल्डर और रियर विंडो सनशेड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • 10.25-इंच HD टचस्क्रीन

  • 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay

  • Kia Connect

  • Bose 7-स्पीकर साउंड सिस्टम

  • वायरलेस फोन चार्जर

  • क्रूज कंट्रोल

  • मल्टी ड्राइव मोड्स (Normal / Eco / Sport)

  • ट्रैक्शन मोड्स (Sand / Mud / Wet)

  • 360-डिग्री कैमरा

  • सनरूफ


सेफ्टी के लिए नई Kia Sonet में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

  • 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड)

  • ESC और HAC

  • ABS + EBD

  • TPMS

  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर

  • स्पीड सेंसिंग डोर लॉक

  • इम्पैक्ट सेंसिंग अनलॉक

इसके साथ SUV में लेवल-1 ADAS फीचर भी मिलता है।


इंजन और माइलेज

  • 1.2L पेट्रोल इंजन – 82 bhp, 115 Nm

  • 1.0L टर्बो-पेट्रोल इंजन – 118-120 bhp, 172 Nm

  • 1.5L CRDi डीजल इंजन – 114-116 bhp, 250 Nm

कंपनी के अनुसार यह SUV 24.1 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

Related Articles

Latest News