Hyundai ने Creta के 10 साल पूरे होने पर इस लोकप्रिय SUV के दो नए वैरिएंट Creta King और Creta King Limited Edition लॉन्च किये हैं।
क्रेटा किंग के नए वैरिएंट में R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, डैशकैम, डुअल जोन ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल (टच पैनल के साथ), वायरलेस Apple CarPlay एवं Android Auto, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन, 8-वे पावर एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट (स्टोरेज के साथ) तथा सीटबैक टेबल और IT डिवाइस होल्डर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं क्रेटा किंग लिमिटेड एडिशन में R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, डैशकैम, डुअल जोन ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल (टच पैनल के साथ), वायरलेस Apple CarPlay एवं Android Auto, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन, 8-वे पावर एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट (स्टोरेज के साथ) तथा सीटबैक टेबल और IT डिवाइस होल्डर के अलावा सीट बेल्ट कवर, हेडरेस्ट कुशन, कार्पेट मैट, की कवर, डोर क्लैडिंग पर ‘King’ बैजिंग और Atlas White, Abyss Black, Black Matte तीन कलर ऑप्शन अतिरिक्त दिए गए हैं।
क्रेटा किंग और क्रेटा किंग लिमिटेड एडिशन की कीमत
| वेरिएंट | इंजन | ट्रांसमिशन | कीमत (₹) |
| King | 1.5L पेट्रोल | MT | ₹17.88 लाख |
| King | 1.5L पेट्रोल | iVT | ₹19.34 लाख |
| King | 1.5L डीजल | MT | ₹19.46 लाख |
| King | 1.5L डीजल | AT | ₹20.42 लाख |
| King | 1.5L टर्बो पेट्रोल | DCT | ₹20.61 लाख |
| King Knight | 1.5L पेट्रोल | iVT | ₹19.49 लाख |
| King Knight | 1.5L डीजल | AT | ₹20.77 लाख |
| King Limited Edition | 1.5L पेट्रोल | iVT | ₹19.64 लाख |
| King Limited Edition | 1.5L डीजल | AT | ₹20.91 लाख |












