Monday, June 15, 2026
HomeAuto20.4 KMPL और 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च हुआ 7 सीटर Hyundai...

20.4 KMPL और 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च हुआ 7 सीटर Hyundai Alcazar एसयूवी का नया वेरिएंट

Hyundai Alcazar Diesel Corporate Variant: हुंडई मोटर इंडिया ने 20.4 KMPL की रेंज और 6 एयरबैग्स के साथ अल्काजार एसयूवी का नया Alcazar Diesel Corporate Variant लॉन्च किया है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और टर्बो डीजल इंजन दिया गया है।

अल्काजार डीजल कॉर्पोरेट वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 17.87 लाख रुपये और 19.29 लाख रुपये रखी गई है।

Hyundai Alcazar कॉर्पोरेट वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट्स, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी, मैनेजमेंट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर कैमरा रियर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैम्प्स डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स सहित ढेरों लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Alcazar दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन 160PS की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 116PS की पावर और 250Nm का टॉर्क प्रदान करता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी वेरिएंट्स में दिए गए हैं। 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जबकि 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन डीजल इंजन के साथ जोड़ा गया है।

Related Articles

Latest News