Monday, June 15, 2026
HomeAutoTata Motors Offer: कर्व, पंच, नेक्सॉन और टियागो ईवी को लाखों रुपये...

Tata Motors Offer: कर्व, पंच, नेक्सॉन और टियागो ईवी को लाखों रुपये डिस्काउंट पर घर लाने का मौका

Tata Motors Offer: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों (ईवी) पर भारी डिस्काउंट देने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स अपनी टाटा कर्व ईवी, टाटा पंच ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी और टाटा टियागो ईवी पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

इतना ही नहीं इस ऑफर के तहत कार निर्माता 50,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ-साथ इंस्टॉलेशन के साथ एक मुफ्त होम चार्जर और छह महीने की मुफ्त चार्जिंग का लाभ भी मिलेगा। साथ ही जीरो डाउन पेमेंट और 100 प्रतिशत ऑन-रोड फाइनेंसिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा टाटा मोटर्स के यात्री वाहन मालिकों और टाटा समूह के कर्मचारियों के लिए विशेष अपग्रेड ऑफर दिया जा रहा है।

TATA Curvv ev

टाटा मोटर्स के ऑफर के साथ टाटा कर्व ईवी पर 1.71 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। TATA Curvv ev की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो डार्क एडिशन मॉडल के लिए 22.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। कर्व ईवी एसयूवी में दो बैटरी पैक विकल्प हैं- 45 kWh और 55 kWh। पहला 502 किमी की रेंज देता है और दूसरा एक बार चार्ज करने पर 585 किमी की रेंज देता है।

TATA Nexon ev

टाटा मोटर्स के ऑफर में TATA Nexon ev पर 1.41 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। TATA Nexon ev में दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं- 45 kWh और 30 kWh बैटरी पैक। टाटा मोटर्स का दावा है कि 45 kWh बैटरी पैक से लैस नेक्सन ईवी एक बार चार्ज करने पर 489 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकती है। नेक्सन ईवी की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और रेड डार्क एडिशन के लिए 17.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

TATA Punch ev

TATA Punch ev पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा पंच ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 14.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। टाटा पंच ईवी 25 kWh बैटरी पैक और 35 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। TATA Punch ev एक बार चार्ज करने पर 365 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

TATA Tiago ev

टाटा मोटर्स के ऑफर के तहत TATA Tiago ev पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा टियागो ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। TATA Tiago ev में 19.2 kWh का बैटरी पैक है जो फुल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

Related Articles

Latest News