Thursday, April 23, 2026
HomeAutoTata Safari EV Launch: 3-रो इलेक्ट्रिक SUV से मार्केट में धमाका करने...

Tata Safari EV Launch: 3-रो इलेक्ट्रिक SUV से मार्केट में धमाका करने की तैयारी, जानें डिटेल्स

Tata Safari EV भारत में मई 2026 के आसपास लॉन्च हो सकती है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स इसे मिड से लेट 2026 तक भी बताती हैं। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी कड़ी में टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पॉपुलर एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है।

उम्मीद है कि Tata Safari EV को साल 2026 की दिवाली तक लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें पहली बार 3-रो सीटिंग का विकल्प मिलेगा।

what will be special

3-रो (7-सीटर) लेआउट,करीब 500KM तक की रेंज ,एडवांस फीचर्स: ADAS, 360° कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन ,प्रीमियम और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन

Battery and powerful performance

Safari EV में 65kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। इसमें RWD (रियर व्हील ड्राइव) के साथ-साथ AWD (ऑल व्हील ड्राइव) का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जिससे यह SUV खराब रास्तों और चढ़ाई पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Range and charging

रेंज की बात करें तो यह SUV एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगी। हालांकि, Harrier EV के मुकाबले इसका साइज बड़ा होने के कारण रेंज थोड़ी कम हो सकती है। इसमें 100kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे चार्जिंग का समय काफी कम हो जाएगा।

Design and interior

Safari EV के डिजाइन में EV-विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील और EV बैजिंग। इंटीरियर में Tata का नया TiDAL सिस्टम दिया जा सकता है, जो इसे और ज्यादा एडवांस बनाएगा।

Features and Driving Modes

इस SUV में अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिल सकते हैं, जैसे नॉर्मल, स्नो, मड, सैंड और रॉक मोड। बेहतर सस्पेंशन सिस्टम के कारण खराब रास्तों पर भी स्मूद ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा।

launch timeline

रिपोर्ट्स की मानें तो , इसका प्रोडक्शन अगस्त 2026 तक शुरू हो सकता है, जिससे इसे फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सके। यह Tata की इलेक्ट्रिक लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है।

Related Articles

Latest News