Saturday, September 19, 2026
Homeबॉलीवुडबॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना कैफ ने साझा किया पोस्टपार्टम अनुभव, ब्यूटी...

बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना कैफ ने साझा किया पोस्टपार्टम अनुभव, ब्यूटी प्रायोरिटीज पर खुलकर बोलीं

हाल ही में एक पब्लिक अपीयरेंस के बाद कैटरीना कैफ को लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कैटरीना, जिन्होंने नवंबर 2025 में अपने पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत किया था और कुछ दिन पहले गणपति सेलिब्रेशन के दौरान नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कीं और उनके लुक पर कमेंट किए। कई लोगों ने बच्चे के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। इसके बाद अली ज़फर, सोनारिका भदौरिया, शिवालिका ओबेरॉय और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स ने सबके सामने कैटरीना का बचाव किया। इस बीच कैटरीना कैफ ने भी पोस्टपार्टम एक्सपीरियंस और ब्यूटी प्रायोरिटीज पर खुलकर बात की।

पोस्टपार्टम के बाद कैटरीना कैफ की ब्यूटी प्रायोरिटीज

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए हालिया इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों और अपनी ब्यूटी प्रायोरिटीज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी त्वचा पहले से अधिक संवेदनशील हो गई थी, जिसके चलते सही स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। कैटरीना के मुताबिक, इस दौरान उनकी प्राथमिकता ऐसे प्रोडक्ट्स तलाशना थी, जो त्वचा को आराम देने के साथ उसे शांत और स्वस्थ रखने में मदद करें।

शुरुआती करियर में झेली रूढ़िवादी सोच

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो खूबसूरती के पैमानों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादी सोच थी। अब मेरे लिए सबसे अच्छा दिखना असल में सबसे अच्छा महसूस करने के बारे में है और यह भावना खुद का पूरी तरह से ख्याल रखने से आती है।’ कैटरीना कैफ के लिए, ‘हेल्दी डाइट, शरीर में सूजन को कंट्रोल में रखना, एक्टिव रहना, मेडिटेशन, सुबह का एक घंटा बिना फोन के बिताना और सुबह सबसे पहले नैचुरल रोशनी लेना’ – इन चीजों से उन्हें बहुत फर्क महसूस होता है और आखिरकार उनकी स्किन पर भी इसका असर दिखता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप हेल्दी महसूस करते हैं तो वह कॉन्फिडेंस अपने-आप बाहर भी झलकता है।’

बच्चे के जन्म के बाद क्या कर रहीं कैटरीना?

बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ और मातृत्व पर ध्यान दे रही हैं। इसी वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों और शूटिंग से दूरी बना ली है। फिलहाल उनकी किसी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही किसी प्रोजेक्ट के शूटिंग शेड्यूल की जानकारी सामने आई है। हाल ही में उनके पति विक्की कौशल ने भी कैटरीना को ‘सुपरहीरो’ बताते हुए उनकी तारीफ की थी।

Related Articles

Latest News