Friday, July 10, 2026
HomeबॉलीवुडMadhavan अपनी नई फिल्म GDN के साथ करेंगें धमाकेदार एंट्री ,जानिए कब...

Madhavan अपनी नई फिल्म GDN के साथ करेंगें धमाकेदार एंट्री ,जानिए कब होगी रिलीज

Madhavan : आर. माधवन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘GDN’ का दमदार ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह बायोपिक पीरियड ड्रामा भारत के महान आविष्कारक और ‘भारत के एडिसन’ कहे जाने वाले जी.डी. नायडू के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। ट्रेलर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।

करीब तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर में जी.डी. नायडू के संघर्ष, नवाचार और अदम्य जज़्बे को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। इसमें दर्शाया गया है कि तमाम चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और अपने आविष्कारों व दूरदर्शी सोच से देश के औद्योगिक और तकनीकी विकास में अहम योगदान दिया।

Madhavan :GDN फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित है और यह एक आविष्कारक, बिजनेसमैन और दूरदर्शी के तौर पर जी.डी. नायडू की जिंदगी की कहानी बताती है। ट्रेलर में उनके शुरुआती दिनों और नए आविष्कार करने की कोशिश में उनके द्वारा तय किए गए मुश्किल सफर को दिखाया गया है। इसमें उनकी अलग सोच और कई मुश्किलों का सामना करने के बावजूद आगे बढ़ते रहने के उनके मजबूत इरादे को भी दिखाया गया है।

GDN फिल्म की कास्ट और रिलीज

इसे कृष्णकुमार रामकुमार ने डायरेक्ट किया है और आर. माधवन के साथ-साथ फिल्म में सत्यराज, प्रियामणि, जयराम, दुशारा विजयन और कई कलाकार अहम रोल्स में हैं। इसके अलावा, कृष्णकुमार रामकुमार और आर माधवन ने इसकी कहानी लिखी है। गोविंद वसंत ने संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। अरविंद कमलानाथन सिनेमैटोग्राफर हैं, जबकि बिजीत बाला ने एडिटिंग का काम संभाला है। इस फिल्म को वर्गीस मूलन ने अपने बैनर तले, माधवन और उनकी पत्नी सरिता के ट्राइकलर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

माधवन को पद्म श्री पुरस्कार

काम की बात करें तो, आर माधवन को आखिरी बार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था। सैकनिक के अनुसार, ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इन्होंने दुनिया भर में 1,813.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस साल की शुरुआत में, आर माधवन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

कौन थे जीडी नायडू?

गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू (1893–1974), जिन्हें अक्सर ‘भारत का एडिसन’ कहा जाता है, तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले एक ऐसे आविष्कारक, इंजीनियर और उद्योगपति थे जिन्होंने खुद से सब कुछ सीखा था। उन्होंने पहली स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटर और 4-स्ट्रोक इंटरनल कंबशन इंजन बनाकर, साथ ही बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक कामकाज शुरू करके भारतीय ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए।

Related Articles

Latest News