Friday, October 23, 2026
Homeबॉलीवुडफुकरे फेम पुलकित और वरुण एक बार फिर दर्शकों को हंसी का...

फुकरे फेम पुलकित और वरुण एक बार फिर दर्शकों को हंसी का डोज़ देने लौटे

बॉलीवुड के फुकरे फेम पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी का डोज़ देने लौट आए हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘राहु केतु’ का ऐलान हुआ था, और अब इसका दमदार टीज़र भी सामने आ चुका है। इसमें अमित सियाल अहम किरदार में दिखाई देते हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन और लेखन विपुल विग ने किया है। टीज़र से साफ है कि विपुल ने इस बार कहानी में गहरी नेगेटिविटी और अंधविश्वास के रंग भरे हैं, जो कॉमेडी के साथ एक दिलचस्प टोन सेट करते हैं।

टीज़र की अवधि 1 मिनट 56 सेकंड है और इसे जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसमें पुलकित और वरुण द्वारा निभाए गए किरदारों के नाम राहु और केतु हैं, जिन्हें गांव वाले अशुभ मानते हैं। माना जाता है कि जिसकी जिंदगी में ये दोनों कदम रखते हैं, उसकी बदकिस्मती शुरू हो जाती है। इसी अंधविश्वास पर आधारित यह कॉमेडी कहानी आगे बढ़ती है, जहां दोनों किरदार अपनी छवि के कारण मज़ेदार और मुश्किल हालात में फंसते दिखेंगे।

टीज़र में दोनों की जोड़ी पुरानी कैमिस्ट्री और हल्के-फुल्के डायलॉग्स का तड़का देता है, जिससे यह साफ है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अमित सियाल के साथ फिल्म में शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Latest News