Sunday, September 6, 2026
HomeबॉलीवुडKriti Sanon ने नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Kriti Sanon ने नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। रक्षाबंधन के मौके पर ब्रालेट टॉप में नजर आईं कृति के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर ब्रांड ने विज्ञापन हटा दिया। अब शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को कृति ने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ बहन के साथ अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई, बल्कि ट्रोल्स और हालिया विवाद पर भी इशारों-इशारों में तंज कसा। कृति की इस पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

कृति सेनन राखी पोस्ट वायरल
कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘भले ही राखी फैशन कमिटी अभी भी चर्चा कर रही है, लेकिन हम उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो असल में मायने रखती है। सभी को राखी की बधाई।’ उस विवाद पर फिर से बात करने के बजाय कृति ने त्योहार की भावनाओं और उसके महत्व पर ध्यान देने की बात भी कही।
विवाद पर कृति का बयान

‘कॉकटेल 2’ की एक्ट्रेस ने इस बारे में एक बयान भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? इतने सालों में एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!! कल्चर और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में!’

कृति सेनन की कॉकटेल 2 ओटीटी पर कहां देखें

काम की बात करें तो एक्ट्रेस कृति आखिरी बार ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2012 की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Related Articles

Latest News