Saturday, September 12, 2026
Homeबॉलीवुड40 की उम्र में मां बनीं लेडी गागा, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के...

40 की उम्र में मां बनीं लेडी गागा, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म

हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा के घर पहली बार किलकारी गूंजी है. 40 वर्षीय लेडी गागा ने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. ‘पेज सिक्स’ की रिपोर्ट की मानें तो , दोनों को हाल ही में उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने नवजात बच्चे के साथ स्पॉट किया गया. हालांकि, कपल ने अभी तक शादी नहीं की है और फिलहाल मंगेतर के रूप में साथ हैं.

कैलिफोर्निया में बच्चे के साथ पहली बार दिखीं गागा

सामने आई तस्वीरों में लेडी गागा अपने नवजात बच्चे को बेबी कैरियर में सीने से लगाए नजर आईं। इस दौरान उनके मंगेतर माइकल पोलान्स्की भी उनके साथ बेहद कैजुअल लुक में दिखाई दिए। कपल ने इस खास पल को काफी निजी रखा। हालांकि, अभी तक बच्चे के नाम, जेंडर और जन्म की सटीक तारीख को लेकर लेडी गागा या माइकल पोलान्स्की की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

मातृत्व को बताया था ‘अगली भूमिका’

मां बनने से पहले लेडी गागा ने अप्रैल 2026 में अपना 9 महीने लंबा ‘द मेहेम बॉल’ टूर खत्म किया था, जिसमें उन्होंने 86 शो किए थे. इसके बाद से ही वह सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए थीं. गागा पहले भी कई बार मां बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने अक्टूबर 2025 में ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में बातचीत के दौरान मातृत्व को अपने जीवन की ‘अगली बड़ी भूमिका’ करार दिया था.

Related Articles

Latest News