Saturday, June 20, 2026
HomeबॉलीवुडRishikesh की सड़क किनारे चादर बिछाकर सोए सुनील ग्रोवर, इंटरनेट पर छाया...

Rishikesh की सड़क किनारे चादर बिछाकर सोए सुनील ग्रोवर, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Rishikesh : एक्टर और कॉमेडियन Sunil Grover अपने अनोखे अंदाज और सादगी भरे स्वभाव के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। कॉमेडी और मिमिक्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर भले ही मनोरंजन जगत की चकाचौंध का हिस्सा हों, लेकिन वास्तविक जीवन में उनकी सादगी लोगों को बेहद प्रभावित करती है। वह अक्सर ऐसे काम करते नजर आते हैं, जो उन्हें आम लोगों से जोड़ते हैं।
कभी गन्ने का जूस निकालते, कभी चाय की दुकान पर चाय बनाते, तो कभी प्रेस की दुकान पर कपड़े प्रेस करते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऋषिकेश में फुटपाथ पर आम लोगों के बीच चादर बिछाकर आराम करते नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर का यह सहज और जमीन से जुड़ा अंदाज एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है और लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का है। यहां सुनील ग्रोवर एक फुटपाथ पर अन्य लोगों के बीच सोते दिखे। वह फुटपाथ पर चादर बिछाकर वहीं सो गए और बराबर में ही चप्पलें उतारी हुई थीं। इस वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘तारे जमीन पर।’

Rishikesh : सुनील ग्रोवर को देख यूजर्स बोले- कमाल का इंसान और फेवरेट

सुनील ग्रोवर का ऐसा ‘डाउन टू अर्थ’ अंदाज देख हर कोई फिदा हो गया और तारीफ करने लगा। लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि सुनील न जाने किस मिट्टी के बने हैं, जो इतने जमीन से जुड़े हैं और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने एक्टर को अपना फेवरेट बताया।

एक फैन ने लिखा, ‘कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार।’ एक और ने लिखा, ‘इसीलिए तुम्हें सब प्यार करते हैं।’ एक फैन का कमेंट है, ‘डाउन टू अर्थ बंदा है यार।’ एक बोला, ‘यार सिर्फ एक ही दिल है कितनी बार जीत लोगे। जय महाकाल हर हर महादेव।’ एक बोला, ‘धन,वैभव के रहते अहंकार की शून्यता का अद्भुत दृश्य।’ एक और कमेंट आया, ‘जमीन से जुड़ा इंसान एक बेहतर कलाकार मिस्टर गुलाटी।

Rishikesh : सुनील ग्रोवर का स्टारडम

सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और अपने स्टारडम के पीक पर हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर ने कादर खान से लेकर आमिर खान, डोनाल्ड ट्रंप, गुलजार, जावेद अख्तर और सलमान खान समेत कई सेलेब्स को ऐसे अपने अंदर उतारा कि हर कोई देखता रह गया।

लेकिन ऑनस्क्रीन पर्सनैलिटी से इतर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी सादगी भरा लाइफस्टाइल हर किसी को मुरीद बना लेता है।

 

Related Articles

Latest News