Wednesday, June 10, 2026
Homeव्यापारGold Silver Price Today : चांदी धड़ाम, सोना संभला, जानें आज के...

Gold Silver Price Today : चांदी धड़ाम, सोना संभला, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जबकि चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650 रुपये की तेजी के साथ बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के चलते सोने की मांग मजबूत बनी हुई है।
दूसरी ओर, लगातार तीन दिनों से तेजी का रिकॉर्ड बना रही चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ा झटका लगा। चांदी 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। घरेलू बाजार में मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल का असर सोने-चांदी की कीमतों पर बना रह सकता है।

 

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को मिलाजुला रुख रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत में कुछ तेजी आई तो वहीं चांदी में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना और चांदी, दोनों धातुओं में गिरावट रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तेजी भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद हुई।

Gold Silver Price Today: MCX पर क्या रहा भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा। वहीं सुबह के समय चांदी में तेजी रही, लेकिन रात होते-होते इसमें बड़ी गिरावट आ गई। रात 10:30 बजे जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 194 रुपये गिरकर 1,61,992 रुपये पर था। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 9038 रुपये की गिरावट के साथ 2,91,200 रुपये पर थी।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today:  मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के ताजा रेट

देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Gold Silver Price Today: भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold Silver Price Today: Silver price

वहीं चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। सर्राफा बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के असर से चांदी के दामों पर दबाव देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। वहीं कारोबार के दौरान कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला और कुछ बाजारों में चांदी करीब 10 हजार रुपये तक सस्ती होकर लगभग 3 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की सतर्कता और औद्योगिक मांग में नरमी के कारण चांदी की चमक फिलहाल फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर इंडेक्स की चाल के आधार पर चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: IBJA पर भी लुढ़की कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार शाम के भाव में गिरावट आई। सुबह जहां 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,61,349 रुपये पर था तो वहीं शाम को इसका भाव 1,61,159 रुपये रह गया।

 

 

Related Articles

Latest News