Saturday, May 2, 2026
Homeव्यापारRise in gold and silver : सोना-चांदी में हुई हलचल,...

Rise in gold and silver : सोना-चांदी में हुई हलचल, कीमतों में आई तेज़ी , जानें आज के ताजा भाव

Rise in gold and silver : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते कारोबारी सत्र में बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जहां इसमें 1,800 रुपये यानी करीब एक फीसदी की कमी आई और भाव घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जबकि इससे पहले बुधवार को यह 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके विपरीत, सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जहां 24-कैरेट सोना 2,000 रुपये यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, इस तरह दोनों कीमती धातुओं में अलग-अलग रुख देखने को मिला।

 

Rise in gold and silver
Rise in gold and silver
Rise in gold and silverनई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान दिखा। सोने में तेजी आई। वहीं, चांदी फिसली। 1 मई को मजदूर दिवस पर सर्राफा बाजार बंद रहा। इस तरह शुक्रवार को गुरुवार का रेट लागू रहा।
Rise in gold and silver : एमसीएक्‍स पर दिन में कारोबार नहीं हुआ। लेकिन, शाम के कारोबार के लिए यह खुला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी के दाम टूटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलो हो गए थे। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर दोनों कीमती धातुओं में बढ़त का रुख रहा। सोना और चांदी फायदे के साथ कारोबार कर रहे थे।

Rise in gold and silver : इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,260 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

Rise in gold and silver
Rise in gold and silver

Rise in gold and silver : प्रमुख शहरों में gold का Price

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Rise in gold and silver मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का Price

 

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Rise in gold and silversilver price
 चांदी की कीमत में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जहां यह 8,883 रुपये यानी 3.72 फीसदी बढ़कर 2,47,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो निवेशकों के लिए एक बड़ी तेजी का संकेत माना जा रहा है। वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली, जहां यह 208 रुपये यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 1,51,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। अगर पिछले सत्र से तुलना करें तो 24-कैरेट सोना 1,50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज की गई थी, जिससे साफ है कि दोनों कीमती धातुओं में लगातार हलचल बनी हुई है और बाजार निवेशकों के लिए सक्रिय बना हुआ है.
Rise in gold and silver
Rise in gold and silver
 
Related Articles

Latest News