Monday, May 6, 2024
Homeआस्थाज्योतिषमकर और कुंभ राशि में 1 फरवरी से बन रहा है बुधादित्य...

मकर और कुंभ राशि में 1 फरवरी से बन रहा है बुधादित्य योग, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

रविवार 7 जनवरी 2024 को बुध ग्रह का धनु राशि में प्रवेश हुआ था। इसके उपरांत गुरुवार 1 फरवरी 2024 के 1:45 बजे दिन से बुध ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि का स्वामी शनि होता है और शनि ग्रह बुद्ध से मैत्री भाव में रखता है। जिसके कारण की बुद्ध मकर राशि में मजबूत रहता है।

वर्तमान में सूर्य भी मकर राशि में है। सूर्य और बुद्ध में मित्रता भी है। बुद्ध और सूर्य के एक साथ रहने के कारण बुधादित्य योग भी बन रहा है। इन सभी कारणों से बुद्ध अति बलिष्ठ हो गया है। 

वहीं 19 फरवरी को 6:11 बजे रात से मकर राशि से बुद्ध गोचर कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है और उस समय सूर्य भी कुंभ राशि में ही रहेगा। यहां पर भी बुधादित्य योग बनेगा और मित्र भाव में रहने के कारण बुध अत्यंत मजबूत होगा। इसके उपरांत 7 मार्च को बुद्ध का गोचर मीन राशि में हो जाएगा।

मेष राशि

आपके व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि

भाग्य में वृद्धि होगी। कार्य आसानी से हो जाएंगे ।

मिथुन राशि

दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।

कर्क राशि

व्यापार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अच्छे संबंध रहेंगे ।

सिंह राशि

आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। शत्रुओं से खतरा बन सकता है।

कन्या राशि

संतान की तरक्की होगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

तुला राशि

माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके सुख में वृद्धि होगी।  

वृश्चिक राशि

भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य से मदद मिलेगी।  

धनु राशि

व्यापार अच्छा चलेगा। धन की वृद्धि होगी। 

मकर राशि

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। 

कुंभ राशि

कर्ज में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में प्रगति होगी, परंतु कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें।

मीन राशि

धन में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा।

उपाय

जिनको भी बुद्ध से कष्ट है, उनको चाहिए कि वे प्रतिदिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

टॉप न्यूज