Wednesday, May 1, 2024
Homeआस्थाज्योतिष13 अप्रैल से अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे सूर्यदेव, ग्रहों और...

13 अप्रैल से अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे सूर्यदेव, ग्रहों और राशियों पर होगा ये प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहों का राजा है। एक राजा जब एक जगह से दूसरी जगह जाता है, तो  राजा के स्थान परिवर्तन के कारण बहुत सारे परिवर्तन होते हैं। शनिवार 13 अप्रैल 2024 को 11:18 बजे रात से सूर्यदेव अपने मित्र गुरु की राशि मीन से अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं।

अपनी उच्च की राशि में प्रवेश के कारण सूर्य देव अत्यंत शक्तिशाली हो जाएंगे। उनका प्रभाव विभिन्न ग्रहों और राशियों पर ज्यादा तेजी से पड़ेगा। सूर्य देव मेष राशि में 14 मई की रात 9:39 बजे तक रहेंगे। 

सूर्यदेव के इस परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि की कुंडली में सूर्य इस अवधि में लग्न में रहेगा। लग्न में उच्च का सूर्य होने के कारण साथ में गुरु का सहयोग व्यक्ति के व्यक्तित्व को अत्यंत बढ़ा देगा। व्यक्ति का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इसकी विपरीत उसके जीवन साथी को मानसिक क्लेश या हड्डियों संबंधी कोई विकार हो सकता है।

वृष राशि

यहां पर सूर्य जातक के खर्चे में बढ़ोतरी करेगा। भूमि संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से हानि हो सकती है।

मिथुन राशि

जातक को धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ होगा। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में हानि हो सकती है।

कर्क राशि

कार्यालय के मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आपकी अंतर्दशा और दशा ठीक होगी तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु माता जी का स्वास्थ्य खराब होगा। आपके सुख में कमी आएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में भी कमी आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य से बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि

स्वास्थ्य आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, परंतु यह समस्या समाप्त भी हो जावेगी। खर्चे में वृद्धि होगी परंतु और आमदनी में कमी भी हो सकती है।

तुला राशि

आपके जीवनसाथी के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि

शत्रु पर आपको काफी परिश्रम के बाद विजय मिल पाएगी। मानसिक क्लेश समाप्त होंगे। कचहरी के कार्यों में पराजय हो सकती है।

धनु राशि

आपकी संतान की उन्नति होगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। धन लाभ में कमी होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई सामग्री आप इस वर्ष खरीद सकते हैं। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को कष्ट होगा।

कुंभ राशि

भाइयों के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाई-बहन आपकी मदद भी करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी।

मीन राशि

इस अवधि में आपके पास धन की वृद्धि होगी। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

उपाय

सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए सभी जातकों को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

टॉप न्यूज