Sunday, April 28, 2024
Homeआस्थाज्योतिष5 फरवरी से धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेगा मंगल,...

5 फरवरी से धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेगा मंगल, क्या होगा इसका राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

मंगल ग्रह वर्तमान समय में धनु राशि में है और 5 फरवरी को 9:30 बजे रात्रि से यह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है, मकर राशि में मंगल उच्च का रहता है और अत्यंत बलवान रहता है। बलवान मंगल के पास में किसी को रंक और किसी को राजा बनाने की क्षमता है । 

राशियों पर असर

मेष राशि

आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। आपको अपनी संतान से लाभ होगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जनता में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। भाई बहनों के साथ में थोड़ा संबंध खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

धन आने के नए-नए रास्ते खुलेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

कर्क राशि

व्यापार में उन्नति होगी। लंबी यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने का अच्छा योग बन सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना ले।

कन्या राशि

आपकी संतान को लाभ प्राप्त होगा। धन आने में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

तुला राशि

जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आने का योग बनेगा। कार्यालय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि

भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का संहार होगा। 

धनु राशि

धन आने का योग बनेगा। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से डरें। संतान की उन्नति होगी।  

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं ।

कुंभ राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। 

मीन राशि

धन आने का योग है। संतान को कष्ट हो सकता है शत्रु समाप्त होंगे।

उपाय

मंगल देव के कोप से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

टॉप न्यूज