Sunday, April 28, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024: मीन राशि में वक्री...

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024: मीन राशि में वक्री रहेगा राहु, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 29 जनवरी 2024 से रविवार 4 फरवरी 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि का रहेगा। 29 तारीख को 12:03 बजे रात से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 1 फरवरी को 11:22 बजे दिन से तुला राशि और 3 फरवरी को 8:49 बजे रात से वृश्चिक राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य मकर राशि में तथा शुक्र और मंगल ग्रह धनु राशि में रहेंगे। गुरु मेष राशि में गोचर करेगा। शनि कुंभ राशि में रहेगा। वक्री राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में रहेगा। बुध ग्रह प्रारंभ में धनु राशि में तथा 1 फरवरी को 1:45 बजे दिन से मकर राशि का हो जाएगा।

इस सप्ताह 29 तारीख को संकट चतुर्थी या तिल चतुर्थी, जिसको की गणेश चतुर्थी भी कहते हैं, का त्यौहार मनाया जाएगा। इस सप्ताह के प्रत्येक दिन विवाह का मुहूर्त है, इसके अलावा 31 तारीख को नामकरण अन्नप्राशन और मुंडन मुहूर्त है।  31 जनवरी और 3 फरवरी को व्यापार मुहूर्त है। इस सप्ताह उपनयन गृहारम्भ और गृह प्रवेश के मुहूर्त नहीं हैं। इस सप्ताह 31 जनवरी को सूर्योदय से लेकर 10:21 बजे मिनट रात तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके कई कार्य आपके भाग्य के कारण हो सकते हैं। आप कार्य करने का प्रयास करें। भाग्य अपने आप आपकी मदद करेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा सामान्य से थोड़ी कम रहेगी। धन आने के योग हैं परंतु धन एकाएक आएगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। अगर आप पूरी सावधानी पूर्वक कचहरी के कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। शत्रुओं की मात्रा बढ़ेगी। माता जी को कष्ट हो सकता है। उनको ब्लड प्रेशर डायबिटीज या रक्त संबंधी कोई और बीमारी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 3 फरवरी शुभ है। 1, 2 और 3 फरवरी को आप द्वारा अधिकांश कार्य जो किए जाएंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। 4 तारीख को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। 30 और 31 तारीख तथा 4 तारीख को आपको विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहेगा। उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। माता जी को कमर या गरदन का दर्द या नस संबंधित कोई अन्य बीमारी हो सकती है। भाग्य के भरोसे ना बैठे। अपने परिश्रम पर विश्वास करें और अपना हक प्राप्त करें। इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्थानांतरण का भी योग बन रहा है। धन लाभ में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी यथास्थिति रहेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 29 जनवरी उत्तम है। आपको चाहिए कि आप 1, 2, 3 और 4 तारीख को सतर्क रहकर कोई कार्य करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवनसाथी का स्वास्थ्य सप्ताह उत्तम रहेगा। उनके माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी है तो कार्यालय में आपकी लड़ाई भी हो सकती है। भाग्य इस सप्ताह आपका एकाएक साथ देगा। भाग्य की साथ देने के कारण कोई व्यक्ति आपको इस सप्ताह नीचा नहीं दिखा पाएगा। इस सप्ताह आपके पास धन की कमी हो सकती है। इस सप्ताह आप मानसिक चिंता से ग्रस्त रहेंगे। आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 तारीख किसी भी कार्य करने को करने के लिए उचित है। 30 और 31 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप पहले से प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने शत्रु को 4 तारीख को परास्त कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन स्नान की उपरांत तांबे के पत्र में अक्षत जल और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को सूर्य मंत्रों के साथ में अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। पिताजी और माताजी दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को पेट की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ  पूरा विश्वास करना होगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने सभी शत्रुओं को पूरी तरह से परास्त कर सकते हैं। कुछ नए शत्रु बनेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति में इंप्रूवमेंट होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन फरवरी उत्तम तथा लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप अपने बच्चों के प्रति 4 तारीख को सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके माता-पिता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके कमर या गरदन में दर्द हो सकता है। आपको नसों की भी  समस्या हो सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुश्मन आपका काम बिगड़ने का प्रयास करेंगे। संतान आपके साथ सहयोग करेंगे। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह 4 फरवरी को आपके सुख में कमी आएगी। आपके माता जी को 4 फरवरी को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी।  आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। शत्रु आपके शांत रहेंगे। आपको पेट संबंधी कोई शिकायत हो सकती है। मामूली धन आने का  योग है। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी उत्तम है। 30 और 31 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 29 जनवरी को आपको सावधानी पूर्वक कोई कार्य करना चाहिए। चार फरवरी को आपका अपने भाइयों-बहनों के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गेहूं और गुड़ का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से भरपूर मदद मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पेट का या पेट के अंदर कोई पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका एक सीमा तक साथ देगा। जीवनसाथी के कमर या गरदन दर्द हो सकता है। कार्यालय में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो गलत रास्ते से धन लेने का प्रयास इस सप्ताह न करें। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और 3 फरवरी अनुकूल है। आपको 30 और 31 जनवरी को सावधान होकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। 4 फरवरी को आपको धन के प्रति लालसा नहीं रखना चाहिए अन्यथा आप किसी जाल में फंस सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव को तेल चढ़ाएं और उनकी आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम रहेगा। धन आने की पूरी संभावना है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को परेशानी हो सकती है। बच्चों से आपको इस सप्ताह सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका विवाद हो सकता है। आप को या आपके जीवनसाथी को पेट में कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 जनवरी अति उत्तम है। 29 जनवरी को आपके सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आपको 1, 2 और 3 फरवरी को सावधान रहने की आवश्यकता है। 4 फरवरी को आपको अपने प्रति सतर्क रहना है अन्यथा आपको कोई दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। मंगलवार को कम से कम पांच जाप करना सुनिश्चित करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

धनु राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के ब्लड प्रेशर में या डायबिटीज में थोड़ा उछाल हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपको दुर्घटनाओं से बचकर रहना चाहिए। आपको इस सप्ताह संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका इस सप्ताह अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आएंगी, परंतु आप अपनी तैयारी लगातार जारी रखें। जिससे आगे के सप्ताह में आपके पास धन आ सके। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी अनुकूल है। आपके ऊपर अगर कोई ऋण है तो वह 4 फरवरी को कम हो सकता है या समाप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर शनिवार को कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। इस सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता की काफी उम्मीद है। अगर आपके ऊपर कोई ऋण है तो उसमें या तो कमी आएगी या ऋण समाप्त हो जाएगा। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। धन आने की उम्मीद है। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। दुश्मनों का समूल नाश हो सकता है परंतु इसके लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में परेशानी आएगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 3 फरवरी उत्तम है। 1, 2 और 3 फरवरी को आपके अधिकांश कार्य सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको 29 जनवरी और 4 फरवरी को सतर्क रहना चाहिए। 4 फरवरी को आपको धन हानि हो सकती है। अतः 4 फरवरी को आप किसी भी लॉटरी आदि के चक्कर में ना पड़ें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह सामान्यतः आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके एक भाई या बहन को तकलीफ हो सकती है या उससे आपका तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आएगी। इस सप्ताह आपके संतान को परेशानी हो सकती है। परंतु यह निश्चित है कि संतान उस परेशानी से शीघ्र ही बाहर आ जाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 जनवरी लाभदायक है। 30 और 31 जनवरी को आपको सतर्क होकर कोई कार्य करना चाहिए। 4 फरवरी को आपको अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए निश्चित रूप से अच्छे फल लेकर आ रहा है। धन आने का योग है परंतु धन की मात्रा कम रहेगी। कचहरी के कार्यों को पूरी सावधानी से कार्य करें। सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका कम साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। आपका या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी फलदायक है  ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 4 फरवरी को आपको भाग्य के सहारे कोई कार्य नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

टॉप न्यूज