Saturday, May 4, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अप्रैल 2024: यहां जानिए ग्रहों ने आपके...

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अप्रैल 2024: यहां जानिए ग्रहों ने आपके लिए क्या किया है निश्चित

पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

संस्कृत की एक उक्ति है, ‘भाग्यं फलति सर्वत्र न च विद्या न पौरुषम्’। इसका मतलब है कि कोई भी कर्म महान नहीं होता, बल्कि उसका महत्व हमारी सोच, विचार और कर्तव्य के प्रति होता है। इसका मतलब यह भी है कि हर व्यक्ति को अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल भोगना पड़ता है। परंतु अच्छे और बुरे कर्मों का फल भोगने के समय को सूर्य से लेकर केतु तक के सौरमंडल के ग्रह निश्चित करते हैं। इस सप्ताह इन ग्रहों ने आपके लिए क्या निश्चित किया है यह बताने के लिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपके सामने प्रस्तुत हूं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। 23 तारीख को 8:59 बजे दिन से तुला राशि का हो जाएगा। 25 तारीख को 7:06 बजे रात से वृश्चिक राशि का और 27 तारीख को 2:53 बजे रात से वह धनु राशि में गोचर करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य और गुरु मेष राशि में रहेंगे। शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में रहेंगे। मंगल पहले कुंभ राशि में रहेगा 23 तारीख को 8:20 बजे दिन से वह मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में मीन राशि में वक्री रहेगा तथा 25 तारीख को 4:12 बजे रात अंत से वह मीन राशि में मार्गी हो जाएगा। शुक्र ग्रह प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा और 24 तारीख को 12 बजे रात से वह मेष राशि में प्रवेश करेगा।

इस सप्ताह 22 अप्रैल को विवाह का मुहूर्त है। 26 तारीख को अन्नप्राशन का और 26 तथा 28 तारीख को व्यापार का मुहूर्त है। उपनयन, नामकरण, मुंडन और गृह प्रवेश के इस सप्ताह मुहूर्त नहीं हैं। इस सप्ताह 23 अप्रैल को भक्त हनुमान का प्रकटोत्सव है। इस सप्ताह 25 अप्रैल को 1:28 बजे रात से 26 के 2:26 बजे रात अंत तक तथा 28 अप्रैल को सूर्योदय से 2:52 बजे रात तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

मेष राशि

मेष राशि के लग्न में वर्तमान में सूर्य, गुरु और शुक्र बैठे हुए हैं। सूर्य अपनी उच्च की राशि में है तथा उसका मित्र गुरु उसके साथ है। शुक्र कमजोर है। इस योग के कारण आप इस समयावधि में प्रशासनिक रूप से अत्यंत मजबूत हो जाएंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। अगर दशा और अंतर्दशा ठीक होगी तो विवाह हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। परंतु उसके लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन आने का सामान्य योग है। भाई बहनों के साथ में संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 अप्रैल उत्तम और लाभदायक है। 26 और 27 अप्रैल को आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे। 22 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है, अगर आपका व्यापार मैकेनिकल या माइनिंग कार्य से संबंधित है तो उसमें और ज्यादा उन्नति होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं रहेंगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपनी संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। शत्रुओं के ऊपर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के सभी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। 26 और 27 तारीख को आपके जीवनसाथी को कुछ परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए क्या प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान, पिताजी और माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती हैं। पिताजी का स्वास्थ्य पहले से थोड़ा ठीक हो जाएगा। भाग्य इस सप्ताह आपका पूर्ण साथ देगा। धन आने का बहुत अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके पास अच्छा धन आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 28 अप्रैल लाभदायक है। 22 और 28 अप्रैल को आपके सभी कार्य सफल रहेंगे। 26 और 27 अप्रैल को आपके शत्रुओं का विनाश हो सकता है। अगर आप रोगी हैं तो रोग में कमी भी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर जाकर भिखारी को चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 अप्रैल उत्तम फलदायक हैं। 28 अप्रैल को आपको सतर्क होकर कोई कार्य करना चाहिए। 26 और 27 अप्रैल को आपके बच्चों को कुछ कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तु का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से अच्छी मदद प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आपको बचने का  प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं हैं। इस सप्ताह आपके पास धन की कमी रहेगी। इस सप्ताह 26 और 27 तारीख को आपके सुख में कमी होगी। प्रतिष्ठा में भी गिरावट हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। राज्य के कार्यों में परेशानी हो सकती है। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 28 अप्रैल शुभ फलदायक है। 26 और 27 अप्रैल को आपका अपने भाइयों बहनों से कुछ विवाद हो सकता है। इस सप्ताह माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे सायंकाल  मिट्टी का दीपक जलाएं तथा शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके जीवनसाथी को कई क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। आपको व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी सी कमी हो सकती है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख परिणाम दायक है  और सफलता दायक हैं। आपको 22 तारीख को सतर्क रहना चाहिए।  26 और 27 तारीख को आपको धन हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों को चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आप, आपके जीवनसाथी और आपके माता-पिता सभी स्वस्थ रहेंगे अर्थात पिछले सप्ताह से उनका स्वास्थ्य इस सप्ताह बेहतर रहेगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आप अपने शत्रुओं को दबा देंगे। आपके शत्रु आपके आगे सर नहीं उठा पाएंगे। इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 26 और 27 को आपको अपने प्रति विशेष सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 28 अप्रैल फलदायक है। 22 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको 26 और 27 तारीख को कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आप दूर देश की यात्रा कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर दबाव बना पाएंगे। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख उत्तम फलदायक हैं। 26 और 27 तारीख को आपको धन प्राप्ति हो सकती है। 28 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। धन की प्राप्ति होगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। संतान से संबंध सामान्य रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। आपकी एक भाई या बहन से लड़ाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 26 और 27 अप्रैल कष्टदायक हो सकते हैं। इन तारीखों में आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षर मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

मीन राशि के अविवाहित जातकों के लिए इस सप्ताह विवाह की उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको मानसिक क्लेश हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने आप को मानसिक रूप से सुदृढ़ रखने का प्रयास करें। धन प्राप्ति की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 28 तारीख उत्तम है। 22 तारीख को आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। 28 तारीख को भी आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 23, 24 और 25 तारीख को आपको सतर्क होकर ही कोई कार्य करना चाहिए। 26 और 27 तारीख को आपको भाग्य के भरोसे कोई कार्य नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

टॉप न्यूज