Saturday, April 27, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च 2024: सभी राशियों में बन रहा...

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मार्च 2024: सभी राशियों में बन रहा है अत्यंत शुभ गजकेसरी योग

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 18 मार्च से रविवार 24 मार्च 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

ग्रह गोचर

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि का रहेगा। 19 तारीख को 4:46 बजे शाम से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 21 तारीख को 2:44 बजे रात से सिंह राशि का हो जाएगा। 24 तारीख को 2:19 बजे दिन से चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह मंगल, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। इसके अलावा पूरे सप्ताह सूर्य और बुद्ध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

शुभ मुहूर्त एवं योग

इस सप्ताह विवाह मुंडन अन्नप्राशन और गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है। उपनयन संस्कार का मुहूर्त 20 और 21 मार्च को है नामकरण और व्यापार का मुहूर्त 20 मार्च को है। इस सप्ताह 24 मार्च को 7:40 बजे प्रातः से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस सप्ताह 20 और 21 तारीख को अत्यंत शुभ गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग सभी राशि के जातकों के लिए बन रहा है। इस योग में जन्म लिए हुए बच्चे अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। इस सप्ताह 21 मार्च से राष्ट्रीय शक संवत 1946 प्रारंभ हो रहा है। 

तीज-त्यौहार एवं दिवस

24 मार्च को होलिका दहन है। 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस भी है।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने के उत्तम संयोग बनेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने में संशय है। नये शत्रु भी बन सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रह सकते हैं। अगर आप परिश्रम करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त भी कर सकते हैं। आपके संतान को कष्ट हो सकता हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मार्च को अद्भुत गजकेसरी योग बन रहा है। यह दिन आपके लिए अत्यंत उत्तम है। आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 24 मार्च को दोपहर के बाद कोई भी कार्य करते समय सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का काम से कम तीन बार जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है परंतु इस धन के लिए आपको थोड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। आपके सुख में कमी हो सकती है। आपके संतान को उन्नति मिल सकती है। 22, 23 और 24 मार्च के दोपहर तक का समय आपके लिए अच्छा है। इस समय के दौरान आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। 24 मार्च को सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य का आपके सहयोग प्राप्त होगा। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति कभी अच्छी और कभी खराब रहेगी। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपके सुख में थोड़ी कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपको संतान का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 मार्च अनुकूल है। आपको अपने प्रमुख कार्य 18 और 19 मार्च को निपटाना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस बात की संभावना है कि इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे संदेश प्राप्त हो। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। धन रुकने की संभावना कम है। भाई बहनों के साथ संबंध संबंधों में तनाव आ सकता है। व्यापार में शांति रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मार्च उत्तम है। 18 और 19 मार्च को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 24 मार्च भी अनुकूल हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करें। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपको सतर्क रह कर कार्य करना चाहिए। धन आने में कई बाधाएं हैं। व्यापार में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 तारीख अनुकूल है। 22, 23 और 24 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 20 और 21 तारीख को आपको सतर्क रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। आपको अपने सभी दुश्मनों को परास्त करने के लिए इस समय का इस्तेमाल करना चाहिए। इस सप्ताह व्यापार आपका ठीक-ठाक चल सकता है। खून संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 मार्च कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। आपको चाहिए कि आप अपने पेंडिंग कार्यों को 18 और 19 मार्च को करने का प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा 24 मार्च को भी सांयकाल 3 बजे के बाद का समय ठीक हो सकता है। 22, 23 और 24 मार्च के 3 बजे तक आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को मसूर की दाल का दान गरीब के लोगों के बीच में करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा है। आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने शत्रु को परास्त कर सकते हैं। व्यापार उत्तम चलेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। भाग्य से आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मार्च कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 24 तारीख को दोपहर के बाद कोई भी कार्य करने के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। माता जी को ब्लड प्रेशर का रोग हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के पढ़ाई में कुछ बाधा पड़ सकती है। धन आने में अब देरी नहीं है। इस सप्ताह आपके पास में धन आएगा। भाग्य से आपको सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 मार्च कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 18 और 19 मार्च को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य आपकी मदद कर सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 मार्च शुभ है। 20 और 21 मार्च को आपको कोई भी कार्य करने में के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 24 तारीख को 3 बजे दोपहर के बाद का समय भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से अच्छा संपर्क हो सकता है। उनसे आपके संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की अच्छी संभावना है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। माता जी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य आपकी थोड़ी बहुत मदद करेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मार्च लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी संभावना है। परंतु वह धन संभवत रुक नहीं पाएगा। व्यापार में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 के दोपहर तक का समय लाभदायक है। 20 और 21 तारीख तथा 24 तारीख के दोपहर के बाद आपको कोई कार्य करने में पूर्ण सतर्कता बरतनी चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं हो सकती हैं। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव हो सकता है। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष आशा नहीं करना चाहिए। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 मार्च लाभकारी है। 22, 23 और 24 मार्च को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चीटियों को शक्कर खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

टॉप न्यूज