Sunday, March 15, 2026
Homeखास खबरस्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 30 दिवसीय...

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 30 दिवसीय ”सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण“ प्रारंभ

जबलपुर। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 30 दिवसीय ”सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण“ प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रितेश सरोठिया, भा.व.से. अधिकारी, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, भोपाल ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुये कहा कि सॉफ्ट स्किल के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थी संवाद, बेहतर संबंध, सही निर्णय एवं सकारात्मक व्यवहार का प्रशिक्षण प्राप्त करेगें।

प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने में मदद मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास का निर्माण एवं सामाजिक कौशल का विकास होता है।

इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग एवं एसजीबीएस उन्नति फांउडेशन, बैंगलोर के मध्य हुये एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रांरभ किया गया है।

जिससे दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास की वृ़़द्ध होगी।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में सॉफ्ट स्किल व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण के स्तंभ है। यह प्रशिक्षण निःसंदेह दिव्यांग विद्यार्थियो के कॅरियर को नई दिशा प्रदान करेगा।

प्रशिक्षक अतिया फातिमा खान, उन्नति फांउडेशन, बैंगलोर ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियो को विशेष रुप से दिशा-निर्देश देने की प्रकिया सिखाई जायेगी जिससे उनमें दिशा कौशल का विकास हो।

प्रशिक्षण के अंतर्गत इंग्लिश कम्यूनिकेशन, लाईफ स्किल, इंटरव्यू की तैयारी, समय प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। जिससे विद्यार्थियो में आत्मविश्वास की भावना मजबूत होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 39 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Latest News