Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरएनकेजे के कैरिज एंड वैगन रेलवे शेड में लिफ्टिंग के दौरान वायर...

एनकेजे के कैरिज एंड वैगन रेलवे शेड में लिफ्टिंग के दौरान वायर टूटने से नीचे गिरा मालगाड़ी का डिब्‍बा, बाल-बाल बचे रेलकर्मी

कटनी (हि.स.)। मप्र के कटनी में रविवार सुबह एनकेजे के कैरिज एंड वैगन आरओएच रेलवे शेड में लिफ्टिंग के दौरान वायर टूटने से मालगाड़ी का डिब्बा नीचे आ गिरा। दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। साथ ही कर्मचारी गुणवत्ता का ध्यान न रखने को लेकर आक्रोशित भी हो गए।

बताया जा रहा है कि आरओएच शेड में रविवार को सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10 बजे शेड में लिफ्टिंग के दौरान मालगाड़ी की बोगी वायर टूटने से नीचे आ गिरी और शेड में हड़कंप मच गया और कर्मचारी जान बचाकर भागे।

हादसे में किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई, लेकिन वायर रोप की गुणवत्ता के ऊपर कर्मचारी संदेह जताते हुए आक्रोशित हो गए और शेड में एकत्र हो गए। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था। उसमें भी बोगी अचानक गिर गई थी और कर्मचारी घायल होने से बच गए थे।

Related Articles

Latest News