Wednesday, May 13, 2026
Homeखास खबरएशिया कप हॉकी प्रतियोगिता: भारत और कोरिया मैच 2-2 से ड्रॉ

एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता: भारत और कोरिया मैच 2-2 से ड्रॉ

राजगीर में चल रहे पुरुष हॉकी एशिया कप के सुपर फोर चरण के पहले मैच में भारत और कोरिया का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया, जबकि कोरिया की ओर से जिहुन यांग और ह्योनहोंग किम ने एक-एक गोल दागे।

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

वहीं बुधवार को हुए अन्य दो मुकाबलों में जापान ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराया, जबकि मलेशिया ने चीन को 2-0 से मात दी। भारत अब सुपर 4 के अपने अगले मैच में आज गुरुवार को शाम 7:30 बजे मलेशिया से भिड़ेगा।

Related Articles

Latest News