Thursday, February 12, 2026
Homeखास खबररेलवे से बड़ी खबर, देशभर में पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेगी कोच की...

रेलवे से बड़ी खबर, देशभर में पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेगी कोच की संख्या

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे सहित देश भर के सभी पैसेंजर ट्रेनों की लंबाई बढ़ाने पर रेलवे बोर्ड ने सहमति दे दी है। अब पैसेंजर ट्रेनों में 10 की जगह 20 कोच लगाए जाएंगे। मेमू और डेमू ट्रेनों में भी कोचों की संख्या बढ़ाकर 8 से 12 कर दी जाएगी। बोर्ड के फैसले के बाद सभी रेलवे मंडलों को कोच बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले से लाखों कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडलों में चल रही लगभग 50 पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को यात्रा के दौरान खड़े होकर सफर करने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

बढ़ती भीड़ को मिलेगी राहत

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान मेमू और डेमू ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। बड़ी संख्या में एमएसटी धारक सफर करते हैं, जिससे कई बार यात्री ट्रेनों में चढ़ भी नहीं पाते। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए बोगियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Latest News