SHABD, नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले लोग फार्म-6 भरकर नए मतदाता बन सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि युवा मतदाता जिनकी उम्र एक जुलाई 2025 को 18 वर्ष की हो गई है, या एक अक्टूबर 2025 को या उससे पहले 18 वर्ष पूरे हो जाएंगे, वे फॉर्म भर सकते हैं। उन्हें घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 में अपना आवेदन दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके लिए आज से एक सितंबर तक पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं को बार-बार एसएमएस भेजे गए हैं। इस प्रक्रिया की शुरूआत से अब तक कुल 10.2 करोड़ एसएमएस भेजे जा चुके हैं।











