Wednesday, April 29, 2026
Homeखास खबरबिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने...

बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

राजगीर (हि.स.)। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बड़ी नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को ₹10 लाख का पुरस्कार दिया गया।

इसके साथ ही, मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी ₹10 लाख का पुरस्कार दिया गया, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹5 लाख की राशि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारतीय महिला हॉकी टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश के लिए गौरव हासिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार सरकार की इस पहल ने राज्य और देश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने दीपिका के एक मात्र गोल की बदौलत बुधवार को चीन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

Related Articles

Latest News