Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से...

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते और दोहरे योगदान सम्मेलन के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए दोनों पक्षों के रचनात्मक सहयोग की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत किया और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के गहराने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत निरंतर सहयोग का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने विश्वसनीय और सुरक्षित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने की इसकी क्षमता का भी जिक्र किया।

विदेश मंत्री डेविड लैमी ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने में ब्रिटेन की गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एफटीए दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खोलेगा।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और सीमा पार आतंकवाद से भारत की लड़ाई के लिए समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आपसी सुविधानुसार जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दोहराया।

Related Articles

Latest News