Saturday, June 6, 2026
Homeखास खबरCoaching center : खान सर कोचिंग सेंटर हमला , ज्ञान बिंदु के...

Coaching center : खान सर कोचिंग सेंटर हमला , ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद गिरफ्तार

Coaching center : पटना में सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस के अनुसार, आरोपियों से लंबी पूछताछ के बाद उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया है कि खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के बाहर हुई पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना कथित तौर पर सुनियोजित थी। पुलिस का दावा है कि रौशन आनंद के निर्देश पर कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि कई अन्य लोग भी इसकी साजिश में शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Coaching center : हमला कब हुआ था?

यह घटना 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के बाहर हुई थी. घटना के दौरान कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पर ईंट-पत्थर फेंके और तोडफ़ोड़ की. इस दौरान संस्थान का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Coaching center : गिरफ्तारी कैसे हुई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. शुरुआती जांच में पता चला कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों ने कथित तौर पर इस घटना में हिस्सा लिया था.

गोलीबारी की पुष्टि नहीं

हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

Latest News