Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरजबलपुर में नई डबल लाइन पर 110 किमी/घंटा की रफ्तार से CRS...

जबलपुर में नई डबल लाइन पर 110 किमी/घंटा की रफ्तार से CRS का ट्रायल रन

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल में भी न्यू रेललाईन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण जैसे विभिन्न अधोसंरचना के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निरंतर प्रयास जारी है।

इसी कड़ी में अधोसरंचनात्मक रेल परियोजनाओं को महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री के सतत निगरानी में तेज गति के साथ किया जा रहा है।

जिसके चलते नवनिर्मित सतना-रीवा डबल लाइन परियोजना के अंतर्गत बघाई रोड से तुर्की के मध्य कमीशनिंग के उद्देश्य से मध्य/पूर्व वृत (मुंबई) के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश द्वारा सोमवार 23 मार्च को सघन निरीक्षण किया गया।

नवनिर्मित डबल लाइन बघाई रोड से तुर्की तक लगभग 9 किमी (8.670 किमी) के ट्रैक का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पॉइंट एंड क्रॉसिंग, टंग रेल की हाउसिंग, ब्रिज लेआउट की ड्राइंग, गर्डर एवं ब्रिज और रेलवे मानक मापदण्ड पर आधारित स्पान का अवलोकन, ब्रिज के बेरिंग, प्लेट, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, स्लीपर, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इंप्रूव्ड स्श्वछ्व, ह्र॥श्व लाइन, चेयरप्लेट, कर्व (गोलाई) एवं समपार फाटक के साथ ही तुर्की स्टेशन एवं यार्ड इत्यादि का गहनता से परीक्षण किया।

इसके पश्चात संरक्षा की दृष्टि से नवनिर्मित रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त ने तुर्की-बघाई रोड तक पूरे सेक्शन में अधिकतम 110 किमी/घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)  एम.एस. हाश्मी एवं निर्माण विभाग और अन्य संरक्षा संबंधी विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जबलपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, सीनियर डीईई (टीआरडी) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News