Homeखास खबरदिल्ली सरकार के कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय

दिल्ली सरकार के कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूषित हो रही हवा ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इससे दिल्ली सरकार के हाथ-पांव फूले हुए हैं। तमाम तरह के प्रतिबंध लागू हैं। अब दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है।

दिल्ली के पर्यावरणमंत्री गोपाल राय ने एक्स पर आज लिखा, ‘प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का लिया निर्णय। 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम। इसके इम्पलिमेंटेशन के लिए सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ होगी बैठक।’

इससे पहले गोपाल राय ने मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरणमंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी थी। राय ने कहा था कि एक्सपर्ट से चर्चा के बाद यह बात सामने आई है कि अब वह समय आ गया है कि यदि हमें इस स्माग की चादर को तोड़ना है तो हमें कृत्रिम वर्षा करवानी पड़ेगी।

Related Articles

Latest News