Saturday, June 6, 2026
Homeखास खबरDelhi hotel fire : 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 की...

Delhi hotel fire : 6 मंजिला होटल में भीषण आग, 21 की दर्दनाक मौत, 40 लोगों का रेस्क्यू

Delhi hotel fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से आए थे, हालांकि विदेशी मृतकों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक फैल गई, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई।

कुल 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया. कई लोगों की हालत गंभीर है. वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया. दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है.

Delhi hotel fire :भूतल से उठी लपटें, 6वीं मंजिल तक पहुंची आग

आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी. कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फेल गई. यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है. यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और एम्स भी है. बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे.

Delhi hotel fire :बेटे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी मां, गद्दों ने बचाई जान

होटल अग्निकांड में एक मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग और धुएं के बीच जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो महिला ने बच्चे को सीने से चिपकाया और नीचे कूद गई. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही होटल के नीचे सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे. महिला और बच्चा इन्हीं गद्दों पर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई. हालांकि महिला को चोटें आईं और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गद्दे नहीं बिछाए जाते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था. आग लगने के दौरान कई लोग खिड़कियों से मदद के लिए पुकार रहे थे, जबकि आसपास के लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव में जुट गए थे.

Related Articles

Latest News