Saturday, May 2, 2026
Homeखास खबरउधना-जयनगर और उधना-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में हुआ विस्तार

उधना-जयनगर और उधना-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में हुआ विस्तार

भारतीय रेल प्रशासन ने रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ समर स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

इसी के तहत पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 09067 उधना-जयनगर साप्ताहिक स्पेशल, जो 25 मई 2025 तक संचालित होने वाली थी, अब यह ट्रेन 1 जून 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है। 

गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल, जो 26 मई 2025 तक संचालित होने वाली थी, अब यह ट्रेन 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं  इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है। 

उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 31 मई 2025 तक संचालित होने वाली थी, अब यह ट्रेन 7 जून 2025 से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है। 

गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल, जो 2 जून 2025 तक संचालित होने वाली थी, अब यह ट्रेन 9 जून 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है। 

Related Articles

Latest News