Today Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 24 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दिख रही है और सोने के भाव में 1,250 रुपये से लेकर 1,350 रुपये तक की गिरावट है। वहीं आज चाँदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है।
24 कैरेट सोने का भाव
आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,970 रुपये से लेकर 1,01,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 92,550 रुपये से लेकर 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
चाँदी का भाव
दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी के दाम में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है और चाँदी 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,01,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











