Homeखास खबरआज सोना-चांदी का भाव: चांदी ने लगाई ऊँची छलांग, सोना भी हुआ...

आज सोना-चांदी का भाव: चांदी ने लगाई ऊँची छलांग, सोना भी हुआ महंगा

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 27 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोना-चांदी के भाव में तेजी दिख रही है।

इस तेजी के बाद सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,15,480 रुपये से लेकर 1,15,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोने के दाम में भी उछाल दिख रहा है और 22 कैरेट सोना 1,05,850 रुपये से लेकर 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,15,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,15,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,15,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत में 6000 रुपये की जोरदार तेजी है और चांदी 1,49,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News