Thursday, December 11, 2025
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में आज फिर बढ़ा सोने का भाव, चांदी के दाम...

सर्राफा बाजार में आज फिर बढ़ा सोने का भाव, चांदी के दाम में गिरावट का रुख

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 12 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है, वहीं आज चांदी के दाम में गिरावट दिख रही है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,260  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News