Friday, April 24, 2026
Homeखास खबररीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य होली स्पेशल ट्रेन दमोह, कटनी, सागर होकर चलेगी

रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य होली स्पेशल ट्रेन दमोह, कटनी, सागर होकर चलेगी

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने होली त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02192/02191 रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य 01-01 ट्रिप सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी संख्या 02192 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 फरवरी 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 13:20 बजे, मैहर 13:50 बजे, कटनी मुड़वारा 14:50 बजे, दमोह 16:10 बजे, सागर 17:15 बजे, बीना 18:45 बजे, विदिशा 19:50 बजे और रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 फरवरी 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 23:08 बजे, पहुंचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 00:20 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 02:40 बजे, कटनी मुड़वारा 04:10 बजे, मैहर 05:35 बजे, सतना 06:15 बजे और शनिवार सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

Related Articles

Latest News