Sunday, March 15, 2026
Homeखास खबररीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य दो ट्रिप चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य दो ट्रिप चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने होली त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य 02-02 ट्रिप सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति  सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन : यह गाड़ी दिनांक 02 तथा 03 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 13:30 बजे, मैहर 14:03 बजे, कटनी मुड़वारा 15:00 बजे, दमोह 16:30 बजे, सागर 17:30 बजे, बीना 18:45 बजे, विदिशा 19:50 बजे और रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन : इसीप्रकार यह गाड़ी दिनांक 02 तथा 03 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 23:10 बजे, पहुंचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 00:20 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 02:35 बजे, कटनी मुड़वारा 04:10 बजे, मैहर 05:22 बजे, सतना 06:05 बजे और शनिवार सुबह 07:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Latest News