Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरभारत ने पांच साल के अंतराल के बाद चीनी नागरिकों के लिए...

भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद चीनी नागरिकों के लिए फिर से शुरू किया पर्यटक वीज़ा

भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद आज से चीन के नागरिकों को पर्यटक वीज़ा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है। वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और पेईचिंग स्थित भारतीय दूतावास तथा शंघाई और ग्वांगझाउ स्थित वाणिज्य दूतावासों से प्राप्त किया जा सकता है।

पेईचिंग स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि चीनी नागरिक ऑनलाइन आवेदन पूरा करके, और भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्रों में व्यक्तिगत रूप से अपना पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके भारत के पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह कदम पिछले महीने की 30 तारीख को कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने के कुछ समय बाद लिया गया है।

Related Articles

Latest News