अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर उम्मीदें और मजबूत कर दी हैं। IMF के अनुसार भारत आने वाले दो वर्षों तक विश्व की सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
नवीनतम अनुमान के अनुसार भारत की GDP ग्रोथ रेट को वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए बढ़ाकर 6.4% कर दिया गया है। इससे पहले अप्रैल में IMF ने 2025-26 के लिए 6.2% और 2026-27 के लिए 6.3% ग्रोथ का अनुमान दिया था।
IMF का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनुकूल माहौल और नीति समर्थन से भारत की वृद्धि दर में सुधार की संभावना बढ़ी है। अमेरिका में घोषित टैरिफ में ढील, डॉलर की कमजोरी और कई देशों की सरकारों द्वारा खर्च बढ़ाने की नीतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।
सिर्फ भारत ही नहीं, IMF ने 2025 के लिए वैश्विक ग्रोथ अनुमान को भी 2.8% से बढ़ाकर 3% और 2026 के लिए 3.1% किया है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2025 में 1.9% और 2026 में 2% की दर से बढ़ सकती है, जबकि चीन की ग्रोथ 2025 में 4.8% और 2026 में 4.2% रहने की संभावना है। (शब्द)











