Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरउत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जोगेंद्र कुमार बने प्रयागराज के...

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जोगेंद्र कुमार बने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने रविवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा को लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इनके ​अलावा लखनऊ पीएसी महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर,उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पीएसी महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

कानपुर में तैनात पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया है। हरीश चंद्र, अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर, संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा (कमिश्नरेट) से पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी देकर लखनऊ भेजा है।

प्रदीप गुप्ता को पुलिस उपमहानिरीक्षक दूर संचार लखनऊ से कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ बनाया गया है। हेमंत कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ, राम बदन सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से हटाकर अपर पुलिस आयुक्त आगरा बनाया गया है।

रमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ से हटाकर सेना नायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और अमित कुमार ​द्वितीय को सेना नायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा है।

Related Articles

Latest News