Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरराजस्थान में बड़ा हादसा : सूरवाल डैम में पलटी नाव, 10 लोग...

राजस्थान में बड़ा हादसा : सूरवाल डैम में पलटी नाव, 10 लोग डूबे, 4 को बचाया गया, एनडीआरएफ पहुंची

जयपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव में 8 से 10 लोग सवार थे. बांध की लहर के लपेटे में आने के बाद ये हादसा हो गया. अभी तक 3 से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. बाकी लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वो सिर्फ 3 से 4 लोगों को ही निकाल सके.

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब नाव अचानक बांध की चादर केतेज लहर की चपेट में आ गई. चार लोगों को इस हादसे में बाहर निकाल लिया गया है. बाकी लोगों को कुछ पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही काफी लोग मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सभी लोगों को निकाला नहीं जा सका. नाव और बचे हुए लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. लोगों को बाहर निकालने और उनका पता लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है.

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर ग्रामीणों और पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन और पुलिस के एक अधिकार ने बताया कि लोगों का पता लगाने और बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है. वहीं सूरवाल बांध में नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे हैं.

Related Articles

Latest News