Thursday, July 16, 2026
Homeखास खबरPuri Rath Yatra में मची भगदड़, 'पहंडी' रस्म के बीच एक की...

Puri Rath Yatra में मची भगदड़, ‘पहंडी’ रस्म के बीच एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल

Puri Rath Yatra : ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के पहले ही दिन बड़ा हादसा हो गया। महाप्रभु की पारंपरिक ‘पहंडी’ रस्म के दौरान ग्रैंड रोड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। अफरातफरी और धक्का-मुक्की के कारण कई श्रद्धालु गिर पड़े, जिससे एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और प्रशासन व राहत दल ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया।

सुरक्षा घेरे से 500 मीटर दूर हुआ हादसा: –

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना ग्रैंड रोड पर मार्केट चौक और मरीचि कोर्ट चौक के बीच हुई, जो बाहरी सुरक्षा घेरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं. ‘पहंडी’ रस्म के दौरान अचानक भीड़ का दबाव बेहद बढ़ गया, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई.

प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर:-

घटना के तुरंत बाद मौके पर तैनात सुरक्षा बलों और बचाव दल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों का इलाज जारी है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

27 जुलाई तक चलेगा महोत्सव: गौरतलब है कि पुरी की यह ऐतिहासिक रथयात्रा आज से शुरू हुई है और इसका समापन 27 जुलाई को नीलाद्री बीजे के साथ होगा. इस दुखद हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है ताकि आगे की रस्मों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके.

Related Articles

Latest News