Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरमुंबई में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को: चंद्रशेखर...

मुंबई में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को: चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार का महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजल लाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे।

चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा,म कि ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महागठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राज्य के इतिहास में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे बड़ी सफलता मिली है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह कार्यक्रम 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा। लोग इस समारोह का इंतजार कर रहे थे। महाराष्ट्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा।

वहीं इस शपथ समारोह में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा। साथ ही अजित पवार ने बताया है कि बाकी सभी पार्टियों का एक-एक उपमुख्यमंत्री होगा। इस कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Articles

Latest News